रुद्रपुर। कोतवाली क्षेत्र से पांच वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एक अधेड़ व्यक्ति ने उसे पांच रुपये और कुछ खाने का सामान का लालच दिया और उसे कोने में ले जाकर दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। जब लोगों ने देखा तो आरोपी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी।
जानकारी के अनुसार, रुद्रपुर निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि रविवार की दोपहर उसकी पांच वर्षीय बेटी घर से कुछ दूरी पर खेल रही थी। तभी अचानक एक 40 से 45 वर्षीय व्यक्ति आया और उसकी बेटी को पांच रुपये और कुछ खाने का सामान दिलाने का लालच दिया। इसके बाद वह बच्ची को बहला-फुसलाकर एक खड़ी गाड़ी के पीछे सुनसान कोने में ले गया। आरोप है कि बच्ची को संदिग्ध हालत में ले जाते देख क्षेत्र के कुछ स्थानीय युवकों को संदेह हुआ। जब उन्होंने पीछा कर देखा तो आरोपी बच्ची के साथ अश्लील कृत्य की कोशिश कर रहा था। युवकों ने बिना देर किए तुरंत आरोपी को रंगे हाथों धर दबोचा और उसकी धुनाई कर दी। युवकों ने बच्ची को सकुशल आरोपी के चंगुल से छुड़ाकर तुरंत उसके परिजनों के सुपुर्द किया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया। पुलिस उसे लेकर कोतवाली ले आई जहां उसके साथ पूछताछ की जा रही है।



