चुनाव से पहले शासन का बड़ा दांव, ऊधमसिंह नगर में अफसरों की कुर्सियां बदलीं, तीन बड़े चेहरों की नई जिम्मेदारी से प्रशासनिक महकमे में हलचल

रुद्रपुर। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच उत्तराखंड सरकार ने प्रशासनिक मशीनरी में बड़ा फेरबदल करते हुए 30 आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। बुधवार देर शाम सचिव कार्मिक शैलेश बगोली की ओर से जारी आदेशों में ऊधमसिंह नगर जिले के प्रशासनिक ढांचे में भी अहम बदलाव किए गए हैं। जिले में तैनात एडीएम स्तर के अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं, जबकि मंडी परिषद रुद्रपुर में तैनात अधिकारी को भी नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

चुनाव से पहले शासन का बड़ा दांव, ऊधमसिंह नगर में अफसरों की कुर्सियां बदलीं, तीन बड़े चेहरों की नई जिम्मेदारी से प्रशासनिक महकमे में हलचल चुनाव से पहले शासन का बड़ा दांव, ऊधमसिंह नगर में अफसरों की कुर्सियां बदलीं, तीन बड़े चेहरों की नई जिम्मेदारी से प्रशासनिक महकमे में हलचल चुनाव से पहले शासन का बड़ा दांव, ऊधमसिंह नगर में अफसरों की कुर्सियां बदलीं, तीन बड़े चेहरों की नई जिम्मेदारी से प्रशासनिक महकमे में हलचल

 

जारी आदेश के अनुसार, एडीएम प्रशासन ऊधमसिंह नगर रहे पीसीएस पंकज कुमार उपाध्याय को अपर मेलाधिकारी कुंभ हरिद्वार बनाया गया है। वहीं, एडीएम ऊधमसिंह नगर कौस्तुभ मिश्र को इस पद से हटाकर उपनिदेशक मंडी परिषद रुद्रपुर की जिम्मेदारी दी गई है। उपनिदेशक मंडी परिषद रुद्रपुर निर्मला बिष्ट को पदोन्नत जिम्मेदारी देते हुए एडीएम प्रशासन ऊधमसिंह नगर बनाया गया है।

इसके अलावा डिप्टी कलेक्टर देहरादून विनोद कुमार को एडीएम ऊधमसिंह नगर बनाया गया है। इससे जिले में प्रशासनिक जिम्मेदारियों का नया समीकरण तैयार होगा। वहीं, डिप्टी कलेक्टर पौड़ी नुपुर वर्मा को नगर आयुक्त रुद्रपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे नगर निगम के कामकाज में भी नया बदलाव देखने को मिलेगा।

प्रदेश स्तर पर हुए फेरबदल में देहरादून, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, काशीपुर और रुड़की समेत कई स्थानों पर अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है। सरकार के इस फैसले को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है।