रुद्रपुर (ट्रांजिट कैम्प): थाना ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र के रविन्द्रनगर आवास विकास में बुधवार को 70 वर्षीय जसवीर सिंह पुत्र स्व. नेक राम ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और मृतक के घर व घटना स्थल का निरीक्षण किया। परिजनों से पूछताछ में सामने आया कि जसवीर सिंह ने अपने कमरे में गमछे की मदद से फांसी लगा ली थी। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। घटना स्थल को सुरक्षित कर पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा गया। परिजन भी जिला अस्पताल में मौजूद रहे। पुलिस का कहना है कि मामले की कानूनी प्रक्रिया जारी है।
Related Posts
जिले में दर्दनाक सड़क हादसा: एक की मौत, महिला गंभीर रूप से घायल
ख़बर शेयर करें -देहरादून जिले के विकासनगर-कालसी चकराता मोटर मार्ग पर रविवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। ककाडी खड्ड…
कुमाऊं में मौत का काला दिन: खाई में गिरी कार ने ली दो जान, कोसी नदी में डूबे दो युवक, सांप के डंसने से महिला की मौत
ख़बर शेयर करें -अल्मोड़ा/रानीखेत/नानकमत्ता। सोमवार देर रात से मंगलवार तक कुमाऊं क्षेत्र में हुए तीन अलग-अलग दर्दनाक हादसों में चार…
निकाह का झांसा, शोषण और ब्लैकमेल: 10 लाख की मांग पर रुद्रपुर में बरेली के युवक समेत चार पर मुकदमा, कोर्ट आदेश के बाद पुलिस जांच तेज
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर से महिला उत्पीड़न और धोखाधड़ी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक तलाकशुदा महिला ने…
