रुद्रपुर। ऑनलाइन धोखाधड़ी से जुड़ा मामला सामने आया है। जहां सोशल मीडिया पर एक विज्ञापन देखने के बाद ऑनलाइन शुगर की दवाई मंगवाई थी लेकिन बॉक्स खोलने पर काला नमक के डिब्बे निकले। जानकारी के मुताबिक, रुद्रपुर निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि कुछ दिन पहले उसने सोशल मीडिया पर शुगर की बीमारी का जल्द इलाज और लाभ जैसा एक विज्ञापन देखा था। उसी विज्ञापन से प्रभावित होकर व्यक्ति ने दवाई ऑर्डर कर दी। जब पार्सल घर पर पहुंचा तो उसके होश उड़ गए। व्यक्ति का दावा है कि उस बॉक्स में दवाई की जगह काले नमक के दो डिब्बे थे। बॉक्स पर भेजने वाले से जुड़ी ऐसी कोई भी जानकारी नहीं थी जिससे सामान को वापस भेजा जा सके और शिकायत करने का भी कोई ऑप्शन नहीं दिख रहा है। शुगर की दवाई की कीमत 800 रुपये थी।
Related Posts
स्पा सेंटर की आड़ में जिस्मफरोशी का बड़ा खुलासा, रुद्रपुर में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट का छापा, 3 गिरफ्तार, महिलाएं रेस्क्यू, आपत्तिजनक सामान और रजिस्टर बरामद
ख़बर शेयर करें -निरीक्षक मनोहर सिंह दसौनी के नेतृत्व में AHTU की टीम मंगलवार शाम गश्त व चेकिंग के दौरान…
रुद्रपुर में महिला पर पति का कहर, मां-बेटी को बेरहमी से पीटा, जान से मारने की धमकी
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर)। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में घरेलू हिंसा का एक गंभीर मामला सामने आया है,…
युवक से मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप के शिवनगर क्षेत्र में एक युवक और उसके दोस्त से मारपीट के मामले में…
