रुद्रपुर, संवाददाता। रुद्रपुर ब्लॉक की एक महिला क्षेत्र पंचायत सदस्य पर हमला और पति से मारपीट का मामला सामने आया है। कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार शाम कोतवाली पहुंचे महिला ने बताया कि वह ग्राम अजीतपुर से क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। महिला का आरोप है कि बुधवार को ब्लॉक मीटिंग में शामिल होने आई थीं। मीटिंग समाप्त होने के बाद उन्हें और उनके पति को ब्लॉक प्रमुख के पति ने कार्यालय में बुलाया। जहां कथित तौर पर पहले से मौजूद कुछ लोगों ने उन्हें चुनाव में वोट न देने का आरोप लगाकर गालियां दीं और मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि इस दौरान महिला सदस्य के पेट में गंभीर चोटें आई हैं और घटना ब्लॉक कार्यालय के सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। दोनों ने अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराने के बाद रुद्रपुर थाने में तहरीर दी है। एसएसआई नवीन बुधानी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
Related Posts
मानसिक रूप से कमजोर बुजुर्ग लापता, गुमशुदगी दर्ज
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र से एक मानसिक रूप से कमजोर बुजुर्ग लापता हो गया। पुलिस के मुताबिक,…
रुद्रपुर से लापता नाबालिग लड़की बरामद, राजस्थान निवासी युवक गिरफ्तार, कंपनी में पहचान के बाद साथ ले जाने का आरोप, पुलिस ने कार्रवाई कर कोर्ट में पेशी की तैयारी
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर। कोतवाली रुद्रपुर पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते…
शिमला पिस्तौर में चुनाव से पहले अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी, एक गिरफ्तार
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पहले ऊधम सिंह नगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अवैध…
