रुद्रपुर। ऑनलाइन धोखाधड़ी से जुड़ा मामला सामने आया है। जहां सोशल मीडिया पर एक विज्ञापन देखने के बाद ऑनलाइन शुगर की दवाई मंगवाई थी लेकिन बॉक्स खोलने पर काला नमक के डिब्बे निकले। जानकारी के मुताबिक, रुद्रपुर निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि कुछ दिन पहले उसने सोशल मीडिया पर शुगर की बीमारी का जल्द इलाज और लाभ जैसा एक विज्ञापन देखा था। उसी विज्ञापन से प्रभावित होकर व्यक्ति ने दवाई ऑर्डर कर दी। जब पार्सल घर पर पहुंचा तो उसके होश उड़ गए। व्यक्ति का दावा है कि उस बॉक्स में दवाई की जगह काले नमक के दो डिब्बे थे। बॉक्स पर भेजने वाले से जुड़ी ऐसी कोई भी जानकारी नहीं थी जिससे सामान को वापस भेजा जा सके और शिकायत करने का भी कोई ऑप्शन नहीं दिख रहा है। शुगर की दवाई की कीमत 800 रुपये थी।
Related Posts
*Uttarakhand” फिर मिला मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को 6 महीने का सेवा विस्तार।*
ख़बर शेयर करें -उत्तराखंड सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को 6 महीने का सेवा विस्तार…
पूर्व दर्जा मंत्री किन्नू शुक्ला ने लगाया जान से मारने की धमकी देने का आरोप
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर में कांग्रेस नेता और पूर्व दर्जा राज्य मंत्री अरुण कुमार शुक्ला उर्फ किन्नू शुक्ला को जान…
नशे के सौदागरों पर ऊधमसिंहनगर पुलिस की कड़ी चोट, पति-पत्नी समेत तीन गिरफ्तार, ₹1.5 लाख की स्मैक बरामद
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में ऊधमसिंहनगर पुलिस का “नशा मुक्त देवभूमि” अभियान लगातार…
