कांग्रेस पार्टी ने नगर निकाय चुनाव के लिए पहली सूची जारी, निष्ठावान कार्यकर्ताओं को दी प्राथमिकता: मथुरादत्त जोशी

उत्तराखंड में आगामी नगर निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष मथुरादत्त जोशी ने पहली सूची जारी करते हुए बताया कि पार्टी ने इस बार समर्पित और जमीनी स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी है।

कांग्रेस पार्टी ने नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। इस सूची में प्रमुख नाम शामिल हैं:

श्रीनगर नगर निगम: श्रीमती मीना रावत

काशीपुर: संदीप सहगल

हल्द्वानी: ललित जोशी

बागेश्वर: कवि जोशी

खटीमा: उमेश राठौर

बाजपुर: गुरजीत सिंह गित्ते

सितारगंज: राजेश कुमार

टिहरी: कुलदीप पंवार

जोशीमठ: श्रीमती देवेश्वरी शाह

गोपेश्वर: प्रमोद बिष्ट

रुद्रप्रयाग: दीपक भंडारी

मथुरादत्त जोशी ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य स्थानीय निकायों में स्वच्छ और जनता के प्रति जवाबदेह नेतृत्व देना है। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी जल्द ही अन्य क्षेत्रों के लिए अगली सूची जारी करेगी।

“तो ये थी कांग्रेस पार्टी की नगर निकाय चुनावों को लेकर बड़ी घोषणा। अब देखना यह है कि जनता इस पर कैसी प्रतिक्रिया देती है और आगामी चुनावों में क्या परिणाम निकलते हैं। बने रहिए हमारे साथ और खबरों के लिए देखते रहिए…”