अल्मोड़ा। तेज रफ्तार बाइक दौड़ाकर नौ साल के छात्र को जबरदस्त टक्कर मारने वाले चालक के खिलाफ पुलिस ने रैश ड्राइविंग का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक पूर्वी पोखरखाली निवासी दर्शन रावत ने तहरीर दी है। कहना है कि बीते दिनों उनका नौ साल का बेटा हितांश स्कूल से घर की ओर लौट रहा था। इस दौरान एडम्स के पास तेज रफ्तार बाइक ने गलत साइड आकर बेटे को जबरदस्त टक्कर मार दी। हितांश का प्राथमिक उपचार कराकर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पिता ने आरोपियों पर रैश ड्राइविंग करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि आरोपी बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। हादसे की जांच की जा रही है।
Related Posts
रुद्रपुर में पुलिस-बदमाश मुठभेड़: कुख्यात असलाह सप्लायर बंटी कोली गिरफ्तार, पैर में लगी गोली; साथी मनोज भी दबोचा, 10 अवैध हथियार और कारतूस बरामद, पुलिस की बड़ी कार्रवाई
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिले में अवैध असलाह तस्करी के…
*Big News” 12 फर्मों के 16 प्रतिष्ठानों पर उत्तराखंड कर विभाग ने मारा छापा, पकड़ी 12 करोड़ की जीएसटी चोरी; पढ़िए पूरी ख़बर…*
ख़बर शेयर करें -उत्तराखंड में जीएसटी चोरी को लेकर राज्य कर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। कर विभाग की…
जालसाज कबूतरबाज ने की 33 लाख रुपये से अधिक की ठगी, लोगों को इस तरह अपने जाल में फसाता था यह शातिर
ख़बर शेयर करें -खबर पड़ताल की मुहिम: सावधान! अब पिंजरे में होंगे कबूतरबाज रुद्रपुर। देश में कबूतरबाजी की घटनाएं रुकने…
