वायरल ऑडियो प्रकरण को लेकर रुद्रपुर कोतवाली में धरना, पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा महिलाओं संग बैठीं

वायरल ऑडियो प्रकरण को लेकर रुद्रपुर कोतवाली में धरना, पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा महिलाओं संग बैठीं

संवाददाता गोपी सरकार

वायरल ऑडियो प्रकरण को लेकर रुद्रपुर कोतवाली में धरना, पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा महिलाओं संग बैठीं

रुद्रपुर कोतवाली परिसर उस समय गरमा गया जब पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा बड़ी संख्या में महिलाओं के साथ धरने पर बैठ गईं। धरना एक वर्ष पूर्व वायरल हुए एक कथित ऑडियो को लेकर दिया गया, जिसमें मीना शर्मा और उनके पति के लिए आपत्तिजनक व शर्मशार करने वाले शब्दों के प्रयोग का आरोप है। बताया जा रहा है कि उक्त ऑडियो में सुनाई दे रही आवाज पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल की बताई जा रही है।

वायरल ऑडियो प्रकरण को लेकर रुद्रपुर कोतवाली में धरना, पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा महिलाओं संग बैठीं
मीना शर्मा ने आरोप लगाया कि लंबे समय से इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे उन्हें और उनके परिवार को मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है। धरने की सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। स्थिति को संभालने और प्रदर्शनकारियों को समझाने के लिए रुद्रपुर के एसडीएम स्वयं मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद मामला शांत कराने के प्रयास किए गए।