रुद्रपुर, संवाददाता। आगामी त्योहारों के मद्देनजर एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने सोमवार देर रात रुद्रपुर के मुख्य बाजार क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस बल के साथ पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसएसपी मिश्रा ने निर्देश दिया कि त्योहारों के दौरान भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष चौकसी बरती जाए और गश्त को और सघन किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अराजकता या कानून व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान अतिक्रमण हटाने की प्रभावी कार्रवाई की गई और यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने पर जोर दिया। एसएसपी ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य जनता को सुरक्षित वातावरण में त्यौहार मनाने की सुविधा देना है और इसके लिए सभी थानों को सतर्क मोड पर रखा गया है।
Related Posts
दीपावली से पहले पटेलनगर में एफडीए की बड़ी कार्रवाई, 50 क्विंटल रसगुल्ला जब्त
ख़बर शेयर करें -देहरादून। दीपावली के त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन…
रिश्वतखोरी का खात्मा: वन दरोगा को तीन साल की सजा!
ख़बर शेयर करें -रिश्वतखोर वन दरोगा को कोर्ट की बड़ी सजा काशीपुर: कोर्ट ने रिश्वतखोरी के मामले में आरोपी वन…
रुद्रपुर में किराना व्यापारी ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में बच्चों की जिम्मेदारी सौंपने की बात..
ख़बर शेयर करें -उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। सिडकुल क्षेत्र में एक…
