जिले में एक इंस्पेक्टर और आठ दरोगाओं के हुए तबादले

रुद्रपुर। जनपद ऊधमसिंह नगर में पुलिस विभाग में फेरबदल करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मणिकांत मिश्रा ने शनिवार को एक निरीक्षक और आठ उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण किया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए स्थान पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

एसएसपी द्वारा जारी स्थानांतरण सूची के अनुसार:

  • विनोद जोशी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक, कोतवाली खटीमा को निरीक्षक पद पर पदोन्नति के बाद पुलिस कार्यालय, रुद्रपुर में नियुक्त किया गया है।
  • ललित मोहन रावल, वरिष्ठ उपनिरीक्षक, कोतवाली रुद्रपुर से कोतवाली खटीमा स्थानांतरित।
  • संतोष देवरानी, उपनिरीक्षक, कोतवाली काशीपुर से प्रभारी चौकी नादेही।
  • धीरज टम्टा, प्रभारी चौकी सूतमिल से कोतवाली रुद्रपुर।
  • इन्द्र सिंह ढेला, कोतवाली सितारगंज से प्रभारी चौकी सूतमिल।
  • संजय सिंह, प्रभारी चौकी नादेही से कोतवाली काशीपुर।
  • जितेन्द्र कुमार, प्रभारी चौकी बिगवाड़ा से थाना कुंडा।
  • सुरेन्द्र रिंगवाल, प्रभारी चौकी लालपुर से प्रभारी चौकी बिगवाड़ा।
  • बसंत प्रसाद, थाना गदरपुर से प्रभारी चौकी लालपुर भेजे गए हैं।

एसएसपी ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को अपने-अपने नए तैनाती स्थलों पर शीघ्र कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं। पुलिस विभाग के इस फेरबदल को प्रशासनिक दृष्टि से अहम कदम माना जा रहा है।