पत्नी को लेने ससुराल पहुंचा युवक, लौटने से इनकार पर ब्लेड से काट ली कलाई; खून से मचा हड़कंप, परिजन आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे

Share the news

रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के बीच एक युवक द्वारा ससुराल में ब्लेड से अपनी कलाई काट लेने का मामला सामने आया है। घटना के बाद ससुराल पक्ष में हड़कंप मच गया। परिजनों और स्थानीय लोगों ने घायल युवक को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार किया गया।

 

जानकारी के अनुसार ट्रांजिट कैंप निवासी विजय मंडल का विवाह क्षेत्र की ही एक युवती से कुछ वर्ष पहले हुआ था। दंपती की एक पुत्री भी है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था। कुछ दिन पहले पत्नी अपने मायके चली गई थी और काफी समय बीतने के बाद भी वापस नहीं लौटी।

 

शुक्रवार रात विजय मंडल अपनी पत्नी को वापस लाने के लिए ससुराल पहुंचा। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई, लेकिन मामला नहीं सुलझा। इसी बीच युवक ने ब्लेड से अपनी कलाई काट ली। घटना देखते ही ससुराल पक्ष के लोग घबरा गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग भी वहां पहुंच गए।

 

स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार किया गया। फिलहाल घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है और मामले में किसी पक्ष की ओर से कोई शिकायत भी दर्ज नहीं कराई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *