यूके-06 बीएस सीरीज के पसंदीदा नंबरों की होड़, तीन दिन में 282 नंबर बुक, परिवहन विभाग को 9.58 लाख की आय, ‘पहले बुक कराओ, पहले पाओ’ व्यवस्था में तेजी से हो रही ऑनलाइन बुकिंग, 38 फैंसी नंबरों की होगी ई-नीलामी

Share the news

रुद्रपुर। परिवहन विभाग की ओर से निजी वाहनों के लिए एक अगस्त से शुरू की गई नई यूके-06 बीएस सीरीज को वाहन स्वामियों का जबरदस्त प्रतिसाद मिल रहा है। पसंदीदा और आकर्षक पंजीकरण नंबर लेने के लिए ऑनलाइन बुकिंग लगातार जारी है। अभी सामान्य नंबरों की बुकिंग ‘पहले बुक कराओ, पहले पाओ’ के आधार पर की जा रही है, जिसके चलते तीन दिन में ही बड़ी संख्या में नंबर आरक्षित हो चुके हैं।

परिवहन विभाग के अनुसार, एक अगस्त से अब तक 282 पंजीकरण नंबर ऑनलाइन बुक किए जा चुके हैं, जिससे विभाग को 9 लाख 58 हजार रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। वाहन स्वामी परिवहन विभाग के ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से निर्धारित शुल्क जमा कर अपनी पसंद का उपलब्ध नंबर तत्काल बुक करा रहे हैं।

इसके अलावा, 0001 से 0009, 1111, 2222, 3333, 4444 और अन्य वीआईपी फैंसी नंबरों को ऑनलाइन नीलामी के लिए आरक्षित किया गया है। ऐसे कुल 38 फैंसी नंबरों के लिए इच्छुक वाहन स्वामियों को निर्धारित धनराशि का ड्राफ्ट परिवहन कार्यालय में जमा कर बोली प्रक्रिया में शामिल होना होगा। सर्वाधिक बोली लगाने वाले आवेदक को संबंधित नंबर आवंटित किया जाएगा।

परिवहन विभाग का मानना है कि नई सीरीज में आकर्षक नंबरों की मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में बुकिंग और राजस्व दोनों में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होने की संभावना है। वाहन स्वामियों से समय रहते अपनी पसंद का नंबर ऑनलाइन आरक्षित कराने की अपील भी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *