ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध दंपत्ति की मौत के बाद इकलौता पुत्र अनाथ हो गया। ग्रिफ में तैनात रामदत्त 22 नवंबर को एक माह की छुट्टी पर घर आए थे जिन्हें अगली पोस्टिंग जम्मू ज्वाइन करनी थी।गुरुवार को अपनी पत्नी नंदा देवी जो रोज की तरह मॉर्निंग वॉक पर जाती थी उनके साथ निकले थे। मंडी समिति गेट के पीछे से होते हुए रेलवे पटरी किनारे होते हुए संतना की ओर जा रहे थे कि ट्रेन की चपेट में आकर उनकी दर्दनाक मौत हो गई। रामदत्त मूलरूप से पिथौरागढ़ जिले के रहने वाले थे जो परिवार सहित 2003 में खटीमा की शिव कालोनी में आ बसे। बड़ी पुत्री की शादी के बाद इकलौते पुत्र प्रकाश चन्द्र माता नंदा देवी के साथ अकेला रहता था।माता पिता की मौत के बाद प्रकाश पर दुखो का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी मौत से प्रकाश अनाथ हो गया। पोस्टमार्टम हाउस के बाहर माता पिता के शव को देख बार बार बेसुध हो रहे प्रकाश को पड़ोसी और रिश्तेदार सांत्वना दे रहे है ।
Related Posts
जिला पंचायत सीट पर भाजपा को बढ़त, निर्दलीयों ने बंटी खुराना को दिया समर्थन
ख़बर शेयर करें -जिला पंचायत उधम सिंह नगर की वार्ड संख्या 15 दोपहरिया सीट इन दिनों हॉट सीट बनी हुई…
श्मशान घाट में जयमाला से मचा बवाल, मर्चूला विवाह समारोह पर भड़के लोग; वायरल वीडियो के बाद प्रशासन सख्त, परंपराओं से खिलवाड़ पर उठे सवाल
ख़बर शेयर करें -श्मशान घाट में जयमाला! मर्चूला का विवाह समारोह बना विवाद, प्रशासन सख्त अल्मोड़ा। संवाददाता उत्तराखंड को वेडिंग…
गांधी पार्क में संदिग्ध हालत में मिला शव, इलाके में फैली सनसनी..
ख़बर शेयर करें -रिपोर्ट:- साक्षी सक्सेना रुद्रपुर के गांधी पार्क से एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में…
