रुद्रपुर। विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) अश्विनी गौड़ की अदालत ने किशोरी से दुष्कर्म और अपहरण मामले में अभियुक्त को साक्ष्यों के अभाव में दोषमुक्त कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, वर्ष 2023 में थाना ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र निवासी एक महिला ने उनकी 17 वर्षीय बेटी की गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस ने जांच के दौरान आरोपी देहरादून निवासी आयुष धारिया को गिरफ्तार किया और उसके पास से किशोरी को भी बरामद किया गया। पॉक्सो एक्ट के तहत आरोप पत्र दाखिल किया गया। अभियोजन पक्ष ने मुकदमे में चार गवाह पेश किए गए। सोमवार को विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) की अदालत ने साक्ष्यों के अभाव में आरोपी को दोषमुक्त कर दिया।
Related Posts
*रुद्रपुर” सरकारी खाते से करोड़ों रुपए निकालने का मामला” पंजाब से मास्टरमाइंड गिरफ्तार।*
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर में तीन फर्जी चेकों से सरकारी खाते से करोड़ों रुपये निकालने के मामले में पुलिस ने…
हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद पूर्ति विभाग में बड़ा फेरबदल, विनोद चंद्र तिवारी को फिर मिली ऊधमसिंहनगर की कमान
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर, संवाददाता। हाईकोर्ट नैनीताल के आदेश के बाद प्रदेश सरकार ने जिला पूर्ति विभाग में एक बार…
अवैध प्लॉटिंग पर बड़ी कार्रवाई: 100 वर्ग गज से छोटे भूखंडों की जांच के बाद 600 लोगों को नोटिस, जिला विकास प्राधिकरण जल्द और सख्त अभियान चलाएगा
ख़बर शेयर करें -नैनीताल जिले में अवैध निर्माण और 100 वर्ग गज से छोटे भूखंडों की गैरकानूनी खरीद–फरोख़्त पर जिला…
