रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र से एक मानसिक रूप से कमजोर बुजुर्ग लापता हो गया। पुलिस के मुताबिक, संजय नगर खेड़ा निवासी मनीष कुमार सक्सैना पुत्र गिरीश बहादुर सक्सैना ने बताया कि उनके 50 वर्षीय छोटे भाई सुनीश कुमार सक्सैना 31 अगस्त की शाम अपनी बहन चन्द्रकान्ता सक्सैना के घर मालवीय नगर से अपने घर लौटने के लिए निकले थे, लेकिन अब तक वापस नहीं पहुंचे। बताया कि सुनीश मानसिक रूप से कमजोर हैं और उन्हें मिर्गी के दौरे पड़ते हैं। परिजनों ने सभी संभावित स्थानों पर खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। थाना प्रभारी मोहन पांडे ने बताया कि तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Related Posts
रुद्रपुर। विदेश भेजने के नाम पर पांच लाख की ठगी, कंपनी का सीईओ फरार
ख़बर शेयर करें -विदेश भेजने के नाम पर युवकों से लाखों की ठगी हो गई। विजन वर्ल्ड कंपनी के सीईओ…
रुद्रपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, नाले में मिला शव
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर। जनपद उधम सिंह नगर के थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र अंतर्गत मुड़िया चौराहे से आगे एक खाली…
उत्तराखंड में गुजरात के रिटायर्ड विंग कमांडर के फ्लैटों पर कब्जा! बड़े संत और शिष्य पर संगीन आरोप..
ख़बर शेयर करें -गुजरात निवासी 81 वर्षीय रिटायर्ड विंग कमांडर मनमोहन सिंह पेंटल ने हरिद्वार के कनखल थाने में शिकायत…
