कार की छत पर चढ़कर हाथों में शराब की बोतलें लहराईं, युवकों के हुड़दंग का वीडियो वायरल

Share the news

हाथों में शराब की बोतलें लेकर मचाया हुड़दंग, वीडियो बनाने पर युवक से भी उलझे; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल

रुद्रपुर। हाईवे किनारे सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ रविवार रात पुलिस ने अभियान चलाकर लाठियां भांजी और चालान किए, लेकिन अगले ही दिन सोमवार को फिर खुलेआम हुड़दंग का मामला सामने आ गया। शहर में कार के ऊपर खड़े होकर कुछ युवकों ने हाथों में शराब की बोतलें लहराते हुए जमकर उत्पात मचाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सभी युवक उत्तर प्रदेश के बताए जा रहे हैं।

घटना का वीडियो बनाकर विरोध करने की कोशिश करने वाले एक युवक से नशे में धुत युवकों की कहासुनी हो गई। आरोप है कि शराब के नशे में युवक उसी से भिड़ने लगे और अभद्रता करने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह स्थिति को संभाला।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लगातार दूसरे दिन सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुड़दंग की घटना सामने आने से पुलिस की कार्रवाई की प्रभावशीलता पर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस से ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *