बार काउंसिल चुनाव में डी.के. शर्मा की शानदार जीत, रुद्रपुर में अधिवक्ताओं ने किया भव्य स्वागत

रुद्रपुर।

डी.के. शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता उच्च न्यायालय उत्तराखंड एवं Bar Council of India के सह-अध्यक्ष, को अधिवक्ताओं ने भारी मतों से विजय दिलाई। इस जीत के साथ ही अधिवक्ता समाज में उत्साह की लहर दौड़ गई है।

रुद्रपुर जिला बार एसोसिएशन के संस्थापक सदस्य रहे डी.के. शर्मा को रुद्रपुर जिला बार एसोसिएशन से प्रथम वरीयता के सर्वाधिक मत प्राप्त हुए। मतगणना के पहले राउंड से ही वह निर्णायक बढ़त बनाए हुए थे और अंतिम राउंड तक लगातार आगे रहे। ऊधम सिंह नगर जनपद में भी उन्होंने सबसे अधिक मत हासिल कर अपनी मजबूत पकड़ का प्रदर्शन किया।

चुनाव के दौरान जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एम.पी. तिवारी, वर्तमान कोषाध्यक्ष कुलबीर सिंह ढिल्लों, गिरीश चतुर्वेदी, सचिन चौहान, अनुभव चौधरी, धर्मेंद्र सिंह डंग, यासिर इशाक, लुबना और रोहित सिंह सहित अनेक अधिवक्ताओं ने सक्रिय समर्थन दिया। पूरी चुनाव प्रक्रिया में अधिवक्ताओं की एकजुटता स्पष्ट रूप से देखने को मिली।

जीत के बाद जब डी.के. शर्मा रुद्रपुर पहुंचे तो अधिवक्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। फूल-मालाओं और नारों के साथ उनका अभिनंदन किया गया। समर्थकों ने इसे अधिवक्ता समाज की एकता और विश्वास की जीत बताया।

अपने संबोधन में डी.के. शर्मा ने सभी अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह अधिवक्ता हितों की रक्षा और न्याय व्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि बार काउंसिल में अधिवक्ताओं की आवाज को मजबूती से उठाया जाएगा।

Advertisement