रुद्रपुर, संवाददाता। आगामी त्योहारों के मद्देनजर एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने सोमवार देर रात रुद्रपुर के मुख्य बाजार क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस बल के साथ पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसएसपी मिश्रा ने निर्देश दिया कि त्योहारों के दौरान भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष चौकसी बरती जाए और गश्त को और सघन किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अराजकता या कानून व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान अतिक्रमण हटाने की प्रभावी कार्रवाई की गई और यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने पर जोर दिया। एसएसपी ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य जनता को सुरक्षित वातावरण में त्यौहार मनाने की सुविधा देना है और इसके लिए सभी थानों को सतर्क मोड पर रखा गया है।
Related Posts
*पाकिस्तान में बड़ा आतंकी हमला” 40 लोगों की मौत, 25 घायल।*
ख़बर शेयर करें -भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में एक बार फिर बड़ा आतंकी हमला हुआ है, बता दें कि…
गाली-गलौज का विरोध पड़ा भारी: मामूली कहासुनी के बाद हत्यारा बना भाजपा पार्षद, युवक को मारी गोली, 22 वर्षीय नितिन की मौके पर मौत, भाजपा पार्षद गिरफ्तार
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी। नैनीताल जनपद के हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र में 22 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या के मामले…
रुद्रपुर हाईवे पर भीषण हादसा: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की दर्दनाक मौत
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर। नेशनल हाईवे 109 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार…
