रुद्रपुर। कोतवाली क्षेत्र में बाइक चोरी की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्राम सकटुआ, रामपुर निवासी बन्टी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 14 सितंबर की रात करीब 8 बजे उन्होंने अपनी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (नंबर UP-22-AV-5509) अग्रवाल अस्पताल एवं ट्रॉमा सेंटर के पास लॉक करके खड़ी की थी। जब वह करीब 10:15 बजे लौटे तो देखा कि उनकी बाइक वहां से गायब है। पीड़ित का कहना है कि अज्ञात चोरों ने मौके से बाइक उड़ा ली है। वारदात सीसीटीवी कैमरे में दर्ज हुई है। शिकायतकर्ता ने वाहन की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है। स्थानीय लोगों ने भी अस्पताल क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए गश्त बढ़ाने की मांग की है।
Related Posts
इंजेक्शन के बाद किशोर की हालत बिगड़ी, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर, संवाददाता। फौजी मटकोटा, भूरारानी निवासी पिंकी शर्मा ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपकर मुरारानी के एक…
जघन्य हत्याकांड में दून पुलिस की ऐतिहासिक कार्रवाई, चार दिन में चार्जशीट दाखिल, उत्तराखंड में पहली बार हत्या मामले में इतनी तेज़ जांच
ख़बर शेयर करें -देहरादून। गुंजन हत्याकांड मामले में देहरादून पुलिस ने तेज़ कार्रवाई करते हुए आज चार दिन के भीतर…
8 नवंबर से लापता व्यक्ति का शव जंगल में मिला, जांच में जुटी पुलिस…
ख़बर शेयर करें -भीमताल के ग्राम पंचायत अलचौना से आठ नवंबर से लापता विजय सिंह का शव देवकाधुरा के जंगल…

