रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र से एक 21 वर्षीय युवती सोनम के लापता होने का मामला सामने आया है। प्राप्त तहरीर के अनुसार वार्ड नंबर 7 निवासी बनवारी की पुत्री सोनम 6 सितंबर की सुबह 6:30 बजे सिडकुल स्थित खंडेलवाल लैबोरेट्री प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में काम पर जाने की बात कहकर घर से निकली थी। शाम सात बजे कंपनी से छुट्टी के बाद वह घर नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। सोनम का मोबाइल नंबर भी स्विच ऑफ आ रहा है। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Related Posts
हरसान में मतदान केंद्र पर हंगामा, पीठासीन अधिकारी से मारपीट; जिला पंचायत प्रत्याशी उमा जोशी समेत 5 पर केस दर्ज
ख़बर शेयर करें -त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान ग्राम हरसान स्थित मतदान केंद्र में शुक्रवार को जमकर हंगामा और मारपीट…
*”कई दिनों से आमरण अनशन पर बैठीं दो महिलाओं की तबीयत बिगड़ी, प्रशासन में मचा हड़कंप।*
ख़बर शेयर करें -सिडकुल की कंपनी में श्रम कानून का पालन न होने और श्रमिकों के उत्पीड़न के विरोध में…
नमाज पढ़ रहे युवक से मारपीट का मामला, मुकदमा दर्ज, वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर। पंतनगर क्षेत्र में नमाज अदा कर रहे युवक के साथ कथित मारपीट और अभद्र व्यवहार के…
