रुद्रपुर। कोतवाली क्षेत्र में बाइक चोरी की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्राम सकटुआ, रामपुर निवासी बन्टी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 14 सितंबर की रात करीब 8 बजे उन्होंने अपनी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (नंबर UP-22-AV-5509) अग्रवाल अस्पताल एवं ट्रॉमा सेंटर के पास लॉक करके खड़ी की थी। जब वह करीब 10:15 बजे लौटे तो देखा कि उनकी बाइक वहां से गायब है। पीड़ित का कहना है कि अज्ञात चोरों ने मौके से बाइक उड़ा ली है। वारदात सीसीटीवी कैमरे में दर्ज हुई है। शिकायतकर्ता ने वाहन की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है। स्थानीय लोगों ने भी अस्पताल क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए गश्त बढ़ाने की मांग की है।
Related Posts
दिल्ली ब्लास्ट में मौत से टकराकर लौटा गदरपुर का हर्षुल — मंगेतर ने स्कूटी पर पहुंचाया अस्पताल, सीएम धामी ने खुद ली खबर
ख़बर शेयर करें -दिल्ली ब्लास्ट में बाल-बाल बचे गदरपुर के हर्षुल, परिवार ने सुनाया दर्दनाक मंजर गदरपुर निवासी हर्षुल…
एसएसपी के निर्देश पर ब्लैक फिल्म लगे वाहनों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान, 140 चालान व 16 वाहन सीज
ख़बर शेयर करें -उधमसिंहनगर में शनिवार को एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर ब्लैक फिल्म लगे वाहनों और यातायात नियमों…
*गुरु नानक देव जी की 555वीं जयंती पर पाकिस्तान पहुंचे 2,550 से अधिक भारतीय सिख श्रद्धालु।*
ख़बर शेयर करें -गुरु नानक देव जी की 555वीं जयंती के उत्सव में शामिल होने के लिए 2,550 से अधिक…

