अल्मोड़ा। तेज रफ्तार बाइक दौड़ाकर नौ साल के छात्र को जबरदस्त टक्कर मारने वाले चालक के खिलाफ पुलिस ने रैश ड्राइविंग का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक पूर्वी पोखरखाली निवासी दर्शन रावत ने तहरीर दी है। कहना है कि बीते दिनों उनका नौ साल का बेटा हितांश स्कूल से घर की ओर लौट रहा था। इस दौरान एडम्स के पास तेज रफ्तार बाइक ने गलत साइड आकर बेटे को जबरदस्त टक्कर मार दी। हितांश का प्राथमिक उपचार कराकर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पिता ने आरोपियों पर रैश ड्राइविंग करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि आरोपी बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। हादसे की जांच की जा रही है।
Related Posts
किच्छा सड़क हादसा केस में बड़ा फैसला: तेज रफ्तार डंपर से युवक की मौत, फरार चालक शेर सिंह दोषी करार, अदालत ने सुनाई एक साल की सजा।
ख़बर शेयर करें -तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से युवक की मौत, चालक को एक साल की सजा किच्छा। वर्ष…
पेट्रोल से आग लगाने की कोशिश, महिला और बेटी पर भी हमला..
ख़बर शेयर करें -उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामनगर से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां कुछ नशेड़ी युवकों…
*उधमसिंहनगर” युवती के साथ राहुल बनकर प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म करने अफजल को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपी के परिजनों पर मारपीट और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप…*
ख़बर शेयर करें -सितारगंज में नाम बदल कर युवती को झांसे में लेकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के आरोपी…
