बनबसा। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बरसात के चलते शारदा नदी उफान पर है। शारदा बैराज की सुरक्षा को देखते हुए यूपी सिंचाई विभाग के द्वारा शारदा बैराज पर रेडअलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं अलर्ट के चलते भारत नेपाल अंतरराष्ट्रीय मार्ग कों जोड़ने वाले शारदा बैराज पुल से वाहनों के आवागमन पर रोक लग गई है। यूपी सिंचाई विभाग के एसडीओ प्रशांत कुमार वर्मा ने बताया कि सुबह 6 बजे शारदा बैराज का जलस्तर 125000 क्यूसेक पहुंच गया था।एक लाख क्यूसेक सेअधिक जलस्तर होने पर बैराज की सुरक्षा को देखते रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। बड़े वाहनों के आवागमन पर रोक लगादी गई है। स्थिति सामान्य होने तक वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा। हालांकि शारदा बैराज पुल से पैदल व दोपहिया वाहनों से आवागमन जारी है। वहीं रेड अलर्ट के चलते ट्रांसपोर्ट,भारत नेपाल मैत्री बस सेवा व रोजमर्रा के चलने वाले वाहनों के पहिए जाम हो गये है, जिसके चलते दोनों देशों के यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है।
Related Posts
स्कूलों की खुली पोल, सीईओ की जांच में उड़ीं व्यवस्थाओं की धज्जियां, उमरपुर प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को हिंदी पढ़ना तक नहीं आता, स्टॉक पंजिका से खरीद तक में गड़बड़ी
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर। सरकारी स्कूलों में शिक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर शिक्षा विभाग के दावों की उस समय पोल…
सरकारी ड्यूटी से लौट रहे पुलिस कॉन्स्टेबल से मारपीट का आरोप, ट्रैक्टर-ट्रॉली सवारों के खिलाफ कोतवाली में शिकायत दर्ज
ख़बर शेयर करें -हरिद्वार जिले के लक्सर कोतवाली क्षेत्र में तैनात एक पुलिस कॉन्स्टेबल ने कुछ लोगों पर मारपीट, गाली-गलौज…
38 ब्लैक स्पॉट सुधरे, दो जल्द होंगे दुरुस्त; 42 स्थानों पर लगेंगे कैमरे, सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में ‘नो हेलमेट-नो पेट्रोल’, अवैध कट और ओवरलोडिंग पर सख्ती के निर्देश
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर। बरसात के बाद जिले की सड़कों को गड्ढामुक्त करने के साथ सड़क हादसों पर अंकुश लगाने…
