बनबसा। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बरसात के चलते शारदा नदी उफान पर है। शारदा बैराज की सुरक्षा को देखते हुए यूपी सिंचाई विभाग के द्वारा शारदा बैराज पर रेडअलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं अलर्ट के चलते भारत नेपाल अंतरराष्ट्रीय मार्ग कों जोड़ने वाले शारदा बैराज पुल से वाहनों के आवागमन पर रोक लग गई है। यूपी सिंचाई विभाग के एसडीओ प्रशांत कुमार वर्मा ने बताया कि सुबह 6 बजे शारदा बैराज का जलस्तर 125000 क्यूसेक पहुंच गया था।एक लाख क्यूसेक सेअधिक जलस्तर होने पर बैराज की सुरक्षा को देखते रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। बड़े वाहनों के आवागमन पर रोक लगादी गई है। स्थिति सामान्य होने तक वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा। हालांकि शारदा बैराज पुल से पैदल व दोपहिया वाहनों से आवागमन जारी है। वहीं रेड अलर्ट के चलते ट्रांसपोर्ट,भारत नेपाल मैत्री बस सेवा व रोजमर्रा के चलने वाले वाहनों के पहिए जाम हो गये है, जिसके चलते दोनों देशों के यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है।
Related Posts
धार्मिक आयोजन के दौरान युवक ने लहराया चाकू, वीडियो वायरल
ख़बर शेयर करें -रूद्रपुर। शहर में इन दिनों हथियारबाजी की घटनाएं लगातार सुर्खियों में हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर…
मिलावटी कुट्टू के आटे से हड़कंप, 30 दुकानों से आटा जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार..
ख़बर शेयर करें -देहरादून में मिलावटी कुट्टू के आटे का सेवन करने से कई लोग बीमार हो गए, जिससे प्रशासन…
*”अगर हम बुरी आदत छोड़ने का संकल्प कर लेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी”:- श्री गुरुनानक देव जी।*
ख़बर शेयर करें -श्री गुरुनानक देव जी की जयंती पर हम आपके लिए कुछ खास लेकर आए हैं, कार्तिक मास…
