काशीपुर। ट्रेन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बुधवार की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे ट्रेन संख्या 65306 रामनगर से मुरादाबाद जा रही थी। चीमा चौराहा फाटक के पास मोहल्ला अल्ली खां निवासी रफीक हुसैन पुत्र मोहम्मद अनीस ट्रेन की चपेट में आ गया। लोको पायलट उसे लेकर रेलवे स्टेशन पहुंच गया। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने उसे एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि मृतक रफीक कम सुनता था और मजदूरी करता था।
Related Posts
स्पा सेंटर की आड़ में जिस्मफरोशी का बड़ा खुलासा, रुद्रपुर में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट का छापा, 3 गिरफ्तार, महिलाएं रेस्क्यू, आपत्तिजनक सामान और रजिस्टर बरामद
ख़बर शेयर करें -निरीक्षक मनोहर सिंह दसौनी के नेतृत्व में AHTU की टीम मंगलवार शाम गश्त व चेकिंग के दौरान…
पंजाब से लापता नाबालिग रुद्रप्रयाग में मिला, पुलिस ने किया सकुशल बरामद..
ख़बर शेयर करें -अब खबर उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग से, जहां पुलिस ने पंजाब से लापता एक 17 वर्षीय मानसिक रूप…
फर्जी वीजा देकर युवती से 11.50 लाख की ठगी, अदालत के आदेश पर पांच के खिलाफ केस दर्ज
ख़बर शेयर करें -उत्तराखंड के जसपुर खुर्द क्षेत्र से एक बड़ा ठगी का मामला सामने आया है, जहां एक युवती…
