शत-प्रतिशत रिजल्ट से चमका विजडम पब्लिक स्कूल, मेधावियों का हुआ सम्मान

Share the news

रुद्रपुर, संवाददाता। गंगापुर रोड स्थित विजडम पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल (अंग्रेजी माध्यम) का उत्तराखण्ड बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया और उनकी सफलता का उत्सव मनाया गया।

कक्षा 10 में अवन्तिका ने 91.8 प्रतिशत (459/500) अंक हासिल कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं वैष्णवी रावत ने 90.4 प्रतिशत (452/500) अंकों के साथ द्वितीय और आदित्य कुमार ने 88.8 प्रतिशत (434/500) अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया। कुल 66 विद्यार्थियों में से 12 ने ससम्मान, 35 ने प्रथम, 22 ने द्वितीय और 3 विद्यार्थियों ने तृतीय श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की, जो विद्यालय के बेहतर शैक्षणिक स्तर को दर्शाता है।

कक्षा 12 में भी विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वाणिज्य वर्ग में बादल सिंह ने 86 प्रतिशत (430/500) अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। सिमरनदीप कौर 84.4 प्रतिशत (422/500) के साथ द्वितीय और गुंजन 82 प्रतिशत (410/500) अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहीं। विज्ञान वर्ग में अर्पिता ने 87.6 प्रतिशत (438/500) अंकों के साथ पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि अदिति साह ने 87.2 प्रतिशत (436/500) के साथ द्वितीय और ओमकार दुबे ने 84.8 प्रतिशत (424/500) अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया।

विद्यालय के प्रबंधक गोपाल सिंह पटवाल ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्या डॉ. श्वेता मडवाल ने कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का प्रतिफल है। उपप्रधानाचार्या साक्षी मिश्रा ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए आगे और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और छात्रों की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया। विद्यालय प्रबंधन ने भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट परिणाम बनाए रखने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *