फर्जी शस्त्र लाइसेंस गैंग पर एसटीएफ का ताबड़तोड़ एक्शन, 11वीं गिरफ्तारी, पिस्टल-कारतूस बरामद, एसएसपी की चेतावनी—अब हर दोषी जाएगा सलाखों के पीछे।

Share the news

उत्तराखंड एसटीएफ ने फर्जी शस्त्र लाइसेंस और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। काशीपुर क्षेत्र में देर रात की गई दबिश के दौरान एसटीएफ ने फईम अहमद निवासी हरियावाला चौक, थाना कुंडा को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक .32 बोर सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल और नौ जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। जांच में सामने आया कि आरोपी ने शाहजहांपुर के नाम पर फर्जी शस्त्र लाइसेंस बनवाया था।

एसटीएफ की जांच के आधार पर इस मामले में पहले ही काशीपुर कोतवाली में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। मुख्यमंत्री के “अपराध मुक्त उत्तराखंड” विजन और पुलिस महानिदेशक के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत अब तक फर्जी शस्त्र लाइसेंस नेटवर्क से जुड़े 11 आरोपियों को गिरफ्तार, 15 अवैध हथियार, 350 कारतूस तथा बड़ी संख्या में फर्जी एवं संदिग्ध शस्त्र लाइसेंस बरामद किए जा चुके हैं।

एसएसपी एसटीएफ ने कहा कि फर्जी शस्त्र लाइसेंस और अवैध हथियारों का यह संगठित नेटवर्क कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा है। जांच में जिसकी भी संलिप्तता सामने आएगी, उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही फर्जी या संदिग्ध शस्त्र लाइसेंस धारकों से अपील की गई है कि वे स्वयं एसटीएफ के समक्ष आत्मसमर्पण करें, अन्यथा चिन्हित होने पर सीधे जेल भेजा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *