रुद्रपुर। बस स्टेशन के पास स्थित पूरी पेट्रोल पंप पर सोमवार को घटतौली का आरोप लगने के बाद जमकर हंगामा हो गया। जानकारी के अनुसार, एक बाइक सवार ने अपनी मोटरसाइकिल में 100 रुपये का पेट्रोल डलवाया, लेकिन बाइक स्टार्ट नहीं हुई। संदेह होने पर उसने मैकेनिक को बुलाकर टंकी की जांच कराई तो टंकी में पेट्रोल नदारद मिला। इस पर बाइक सवार ने मौके पर ही हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पाकर पेट्रोल पंप मैनेजर मौके पर पहुंचे। जांच में आरोप सही पाए जाने पर उन्होंने संबंधित कर्मी को कड़ी फटकार लगाई और आगे से ऐसी लापरवाही न दोहराने की चेतावनी दी। साथ ही हर्जाने के तौर पर बाइक सवार की टंकी फुल करवा दी गई। इसके बाद बाइक सवार संतुष्ट होकर चला गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
Related Posts
जालंधर में पूर्व मंत्री के घर ग्रेनेड हमला, बाल-बाल बचे बीजेपी नेता मनोरंजन कालिया
ख़बर शेयर करें -पंजाब के जालंधर से इस वक्त की बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। बीजेपी नेता…
*”नानकमत्ता फायरिंग प्रकरण” पांचवां आरोपी फरीदाबाद से गिरफ्तार।*
ख़बर शेयर करें -नानकमत्ता में वनकर्मियों पर हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने पांचवें अभियुक्त को फरीदाबाद से गिरफ्तार कर…
पिस्टल लहराकर दहशत फैलाने वाले दबोचे, ऑपरेशन प्रहार में मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार परिवार को धमकाने, रिहायशी इलाके में आतंक फैलाने और फरारी काट रहे आरोपियों को पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा,
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर। मुख्यमंत्री के अपराधमुक्त और भयमुक्त उत्तराखंड के संकल्प को साकार करने के लिए चलाए जा रहे…
