रुद्रपुर में महिला पर पति का कहर, मां-बेटी को बेरहमी से पीटा, जान से मारने की धमकी

Share the news

रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर)। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में घरेलू हिंसा का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने पति और सास पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। घटना के बाद पीड़िता और उसकी मां दहशत में हैं।

आवास विकास वार्ड-38 निवासी निशा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 24 अप्रैल की सुबह करीब 5 बजे उसके पति मलकीत सिंह ने लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर दी, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। आरोप है कि आरोपी ने घर का दरवाजा तोड़ते हुए उसकी मां के साथ भी बेरहमी से मारपीट की और ताले से कई बार सिर पर वार किया, जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई।

पीड़िता के अनुसार, एक दिन पहले तबीयत खराब होने पर दवा मांगने पर भी पति और सास ने गाली-गलौज की और घर पर ताला लगाकर चले गए। अगले दिन लौटकर उन्होंने फिर से हमला कर दिया और घर छोड़ने का दबाव बनाते हुए जान से मारने की धमकी दी।

पीड़िता ने पुलिस से सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *