होटल बना आग का गोला: बंद मिला मेन गेट, 21 की दर्दनाक मौत; जान बचाने को तीसरी मंजिल से कूदी महिला, विदेशी नागरिकों समेत कई गंभीर रूप से झुलसे

Share the news

दिल्ली के मालवीय नगर इलाके के एक होटल में भीषण आग की घटना सामने आई है। यहां सुबह आग लगने की वजह से 21 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। घटना को लेकर जानकारी देते हुए स्थानीय लोगों ने बताया कि जब आग लगी, तो होटल का मेन गेट बंद था। मालवीय नगर के जिस होटल में यह हादसा हुआ, उसका नाम होटल लेमन ग्रीन इन है। हादसे के वक्त मैक्स अस्पताल में इलाज करवाने के लिए दिल्ली से बाहर के लोग आते थे और यहां ठहरते थे। मालवीय नगर होटल में आग लगने के बाद साकेत के मैक्स अस्पताल में लाए गए 39 में से 18 की पहले ही जान जा चुकी थी। 39 में से 15 को आईसीयू में भर्ती करवाया गया है। इनमें से 8 मरीजों को वेंटिलेटर पर रखा गया है। इस दौरान लाए गाए 5 लोगों को मामूली चोट भी आई है। मामूली चोट वालों को मरहम पट्टी करने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। गंभीर रूप से जले हुए मरीजों को सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। मैक्स अस्पताल की तरफ से बताया गया है कि आग से मरने वालों में विदेशी नागरिकों के साथ भारतीय भी शामिल हैं। इस हादसे के दौरान कई दर्दनाक विजुअल्स सामने आए हैं। आग लगने के बाद होटल में मौजूद लोग बेबस नजर आ रहे थे। इस दौरान अपनी जान बचाने के लिए कुछ भी करने को तैयार दिखे। आग लगने के बाद एक महिला अपने बच्चे को लेकर तीसरी मंजिल से कूद गई। इस हादसे में महिला और बच्चे को काफी गंभीर चोटें आई हैं। मालवीय नगर में होटल में आग लगने की जानकारी मिलने के बाद सबसे पहले स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि होटल में आग लगने की शुरुआत नीचे के कमरों से हुई थी। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे होटल को अपनी आगोश में ले लिया। इस हादसे में अब तक कुल 21 लोगों की मौत हो गई है। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि इस हादसे में ज्यादातर पीड़ित आसपास के अस्पतालों में इलाज करवाने आए मरीज थे। स्थानीय लोगों में से एक शख्स ने बताया कि इस होटल में एक मरीज ऐसा भी था, जिसका ऑपरेशन हुआ था। मालवीय नगर होटल में आग लगने से अब तक 21 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में मृतकों में ज्यादातर विदेशी नागरिक थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे के बाद 19 लोगों को एम्स इलाज के लिए पहुंचाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *