किच्छा पालिका चुनाव के दौरान विधायक श्री तिलक राज बेहड़ जी के साथ हुई हाथापाई की घटना के विरोध में आज महानगर कांग्रेस कमेटी रुद्रपुर द्वारा डीडी चौक पर पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम महानगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती ममता रानी एवं पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में आयोजित हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे और घटना के प्रति अपना विरोध दर्ज कराया। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन किसी जनप्रतिनिधि के साथ हाथापाई जैसी घटना स्वीकार्य नहीं है। कांग्रेस ने घटना की निष्पक्ष जांच तथा जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की। कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसजन, पदाधिकारीगण, पार्षदगण, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस एवं विभिन्न फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
