*Big News” उत्तर प्रदेश की इस महिला सिविल जज ने मुख्य न्यायाधीश से मांगी इच्छा मृत्यु, पढ़िए क्या है कारण और पूरा मामला…*

Uttar Pradesh से बड़ी खबर आपको बता दें की राज्य के बांदा जिले की महिला सिविल जज ने भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ से अपना जीवन समाप्त करने की अनुमति मांगी है. इस संबंध में महिला जज ने एक पत्र भेजा है, जिसमें उसने जिला जज द्वारा यौन उत्‍पीड़न करने का गंभीर आरोप भी लगाया है.

 

जानकारी के मुताबिक., यूपी की महिला जज ने सीजेआई को लिखे खत में आग्रह किया है कि उसे इच्‍छामृत्‍यु की अनुमति दे दी जाए. पत्र में कहा गया कि एक जिला जज द्वारा उसका यौन उत्पीड़न किया गया।

 

बाराबंकी में तैनाती के दौरान जिला जज द्वारा शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना दी गई. वे महिला जज को रात में मिलने को कहते थे. महिला जज का कहना है कि इस बारे में उसने कई बार शिकायत की थी, लेकिन उस पर कोई सुनवाई नहीं हुई है. इससे निराश होकर उसने मुख्‍य न्‍यायाधीश को पत्र भेजा है।