*बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान के घर पर चली गोली मामले में बड़ी ख़बर…लॉरेंस विश्ननोई के भाई अनमोल ने ली जिम्मेदारी; बोला:- “सलमान ये तो अभी ट्रेलर है..”*

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के घर के बाहर रविवार सुबह 4:55 में फायरिंग की गई. भाईजान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के सामने 2 बाइक सवारों ने 6 राउंड फायरिंग की. बदमाशों ने हवाई फायरिंग की और और भाग गए. अब सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस विश्नोई के भाई अनमोल विश्नोई ने ली है।

 

सलमान खान के घर गैलेक्‍सी अपार्टमेंट पर हुई गोलीबारी की जांच में जहां पुलिस अभी जुटी हुई है, वहीं जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई ने इस हमले की जिम्‍मेदारी ली है। अनमोल बिश्नोई ने रविवार दोपहर को सोशल मीडिया पर पोस्‍ट कर एक्‍टर के घर के बाहर सुबह करीब 5 बजे हुई फायरिंग की जिम्मेदारी ली है। इतना ही नहीं, अमेरिका में मौजूद अनमोल ने इसके साथ ही सलमान खान को धमकी भी दी है। उसने लिखा है कि यह पहली और आख‍िरी वॉर्निंग थी, अगली बार गोली घर पर नहीं चलेगी।

अनमोल बिश्‍नोई ने दी धमकी- ये सिर्फ ट्रेलर था

इस बीच अनमोल बिश्‍नोई ने फेसबुक पर एक पोस्‍ट किया है। इसमें उसने लिखा है कि यह हमला सिर्फ ट्रेलर था। पोस्‍ट में लिखा है, ‘ऊं जय श्री राम, जय गुरुजी जम्भेश्वर, जय गुरु दयानंद सरस्वती, जय भारत। हम अमन चाहते हैं। जुल्म के खिलाफ फैसला अगर जंग से हो तो जंग ही सही। सलमान खान हमने ये तुम्हें सिर्फ ट्रेलर दिखाने के लिए किया है, ताकि तुम समझ जाओ, हमारी ताकत को और मत परखो। यह पहली और आखरी वॉर्निंग है। इसके बाद गोलियां खाली घर पर नहीं चलेंगी।’

*बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान के घर पर चली गोली मामले में बड़ी ख़बर…लॉरेंस विश्ननोई के भाई अनमोल ने ली जिम्मेदारी; बोला:- “सलमान ये तो अभी ट्रेलर है..”*

 

अनमोल ब‍िश्‍नोई ने अपने पोस्ट में आगे लिखा है, ‘तुमने दाऊद इब्राहिम और छोटा शकील को भगवान मान रखा है। उसके नाम के हमने दो कुत्ते पाले हुए हैं, बाकी ज्यादा बोलने की हमें आदत नहीं है।’ इस पोस्‍ट के आख‍िर में उसने लिखा है, ‘लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप, गोल्डी बराड़ ग्रुप, काला जठेड़ी ग्रुप।’