भदईपुरा में दो गुटों में भिड़ंत, फायरिंग से दहशत; किशोर तमंचे सहित पकड़ा

Share the news

रुद्रपुर: भदईपुरा क्षेत्र में युवकों के दो गुटों के बीच पुरानी रंजिश एक बार फिर हिंसक रूप ले गई। सोमवार दोपहर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। इस दौरान कथित तौर पर तमंचे से कई राउंड फायरिंग की गई, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई और लोग घरों से बाहर निकल आए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लगातार गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो दोनों पक्षों के युवक भागने लगे। इसी दौरान लोगों ने भाग रहे एक किशोर को दबोच लिया, जिसके पास से तमंचा बरामद हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और किशोर को हिरासत में लेकर हथियार कब्जे में ले लिया।

मौके पर पहुंचे एसएसआई अनिल जोशी ने बताया कि युवकों के बीच पहले से विवाद चल रहा था, जिसके चलते फायरिंग की घटना हुई। मामले की जांच की जा रही है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

वहीं स्थानीय निवासी मुकेश त्यागी ने बताया कि उनके पुत्र नीरज त्यागी (21), जो एक कंपनी में कार्यरत हैं, होली के दौरान हुए झगड़े में बीच-बचाव कर चुके थे। सोमवार को वह कंपनी के काम से क्षेत्र में आए थे। आरोप है कि रात करीब 10 बजे भी शनि मंदिर गली और मनमोहन यादव गली में फायरिंग हुई, लेकिन डायल 112 पर सूचना देने के बावजूद पुलिस समय पर नहीं पहुंची।

घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *