आस्था प्रतीक प्राचीन बरगद पर विशेष समुदाय दौरा कथित कब्जे की कोशिश से बवाल, हिंदूवादी संगठनों का हंगामा,

Share the news

आस्था प्रतीक प्राचीन बरगद पर विशेष समुदाय दौरा कथित कब्जे की कोशिश से बवाल, हिंदूवादी संगठनों का हंगामा,
यूपी-कोतवाली से सटे करतारपुर मार्ग स्थित प्राचीन बरगद के पेड़ को लेकर मंगलवार को जमकर हंगामा हुआ। हिंदूवादी संगठनों ने आरोप लगाया कि बरगद के पीछे की भूमि पर कुछ विशेष समुदाय लोगों द्वारा व्यावसायिक गतिविधि शुरू करने और कथित कब्जे की कोशिश की जा रही है, जिसका स्थानीय लोगों ने विरोध किया।

Oplus_131072

सूचना मिलते ही हिंदूवादी नेता सुल्तान सिंह अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए बरगद के नीचे हनुमान चालीसा का पाठ किया और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यह बरगद वर्षों से लोगों की आस्था का केंद्र है और इसकी धार्मिक पहचान से किसी भी तरह की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते उचित कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
मौके पर विशाल, बिल्लू, विजय, रामकुमार, राजाराम, तेजपाल, राजू, आयुष सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *