गदरपुर फायरिंग कांड का खुलासा: 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध हथियार और दो स्कॉर्पियो बरामद

गदरपुर फायरिंग कांड का खुलासा: 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध हथियार और दो स्कॉर्पियो बरामद

रिपोर्ट सत्यजीत सरकार 

गदरपुर फायरिंग कांड का खुलासा: 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध हथियार और दो स्कॉर्पियो बरामद
oplus_0

रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “अपराध मुक्त उत्तराखण्ड” अभियान के तहत ऊधमसिंह नगर पुलिस ने गदरपुर फायरिंग कांड का सफल खुलासा करते हुए चार वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में गदरपुर पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर 3 अगस्त को हरिपुरा जलाशय, गूलरभोज के पास से आरोपियों को दबोच लिया।
पुलिस के अनुसार, 26 जुलाई को सरदार नगर अंडरपास कट के पास पुरानी रंजिश के चलते हुई फायरिंग में एक युवक के पैर में गोली लगी थी, जबकि दो अन्य लोग भी घायल हुए थे। घटना के बाद पुलिस ने विशेष टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी।
गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अवैध .32 बोर देशी पिस्टल, एक 315 बोर तमंचा, दो जिंदा कारतूस, दो स्कॉर्पियो वाहन तथा अन्य सामान बरामद किया गया है। मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के साथ आयुध अधिनियम की धाराएं भी बढ़ाई गई हैं।
पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की तैयारी पूरी कर ली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने कहा कि जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।