रम्पुरा में युवक की संदिग्ध मौत, बिना पुलिस सूचना के किया अंतिम संस्कार

Share the news

रुद्रपुर: रम्पुरा क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार रम्पुरा निवासी युवक बीते कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। मंगलवार रात वह रोज़ की तरह भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। देर रात अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर पड़ा।

 

परिजनों को जब इस बात की जानकारी हुई तो घर में अफरा-तफरी मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने युवक की हालत जांची, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

 

मामले में हैरानी की बात यह रही कि परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी और बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही युवक का अंतिम संस्कार कर दिया। बुधवार को युवक की रहस्यमय हालात में हुई मौत को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *