ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध दंपत्ति की मौत के बाद इकलौता पुत्र अनाथ हो गया। ग्रिफ में तैनात रामदत्त 22 नवंबर को एक माह की छुट्टी पर घर आए थे जिन्हें अगली पोस्टिंग जम्मू ज्वाइन करनी थी।गुरुवार को अपनी पत्नी नंदा देवी जो रोज की तरह मॉर्निंग वॉक पर जाती थी उनके साथ निकले थे। मंडी समिति गेट के पीछे से होते हुए रेलवे पटरी किनारे होते हुए संतना की ओर जा रहे थे कि ट्रेन की चपेट में आकर उनकी दर्दनाक मौत हो गई। रामदत्त मूलरूप से पिथौरागढ़ जिले के रहने वाले थे जो परिवार सहित 2003 में खटीमा की शिव कालोनी में आ बसे। बड़ी पुत्री की शादी के बाद इकलौते पुत्र प्रकाश चन्द्र माता नंदा देवी के साथ अकेला रहता था।माता पिता की मौत के बाद प्रकाश पर दुखो का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी मौत से प्रकाश अनाथ हो गया। पोस्टमार्टम हाउस के बाहर माता पिता के शव को देख बार बार बेसुध हो रहे प्रकाश को पड़ोसी और रिश्तेदार सांत्वना दे रहे है ।
Related Posts
उत्तराखंड दिल्ली युवती के साथ हैवानियत: आरोपी अरेस्ट, महिला साथी की तलाश जारी।
ख़बर शेयर करें -हरिद्वार पुलिस ने दिल्ली की एक युवती से नौकरी दिलाने के बहाने दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के आरोपी…
सरकार की सख्त कार्रवाई: आदेश न मानने वाले 14 तहसीलदार और नायब तहसीलदार निलंबित..
ख़बर शेयर करें -पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की चेतावनी के बावजूद काम पर न लौटने वाले तहसीलदारों और नायब…
प्लेटिंग फैक्ट्री में हादसा, महिला कर्मी की दो उंगलियां कटकर अलग हुईं
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र की एक फैक्ट्री में काम के दौरान बड़ा हादसा हो गया, जिसमें एक…
