रामपुर बॉर्डर पर पुलिस का आकस्मिक अभियान, थार व इनोवा सीज — 14 वाहनों पर चालान

Share the news

कानून व्यवस्था को सख्ती से लागू करने और सीमाई सुरक्षा मजबूत करने के उद्देश्य से रुद्रपुर पुलिस ने रविवार को रामपुर बॉर्डर क्षेत्र में आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाया।

1 दिसंबर 2025 को अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था के आदेश पर रुद्रपुर पुलिस ने रामपुर बॉर्डर पर विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर के नेतृत्व में कोतवाली रुद्रपुर, ट्रांजिट कैंप, सर्किल टीम, डॉग स्क्वायड, एचएमडी और बीपी जैकेट समेत तकनीकी उपकरणों के साथ व्यापक जांच की गई। अभियान के दौरान लगभग 250 छोटे-बड़े वाहनों की बारीकी से चेकिंग की गई।

 

चेकिंग के दौरान यातायात नियमों की अनदेखी कर हूटर का दुरुपयोग कर रहे एक थार और एक इनोवा वाहन को मौके पर ही पुलिस ने सीज कर दिया। इसके अतिरिक्त नियमों का उल्लंघन करने पर 14 वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई।

 

अधिकारियों ने बताया कि ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे, ताकि सीमाई क्षेत्रों में सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और कानून का अनुपालन सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *