रुद्रपुर, संवाददाता। रुद्रपुर ब्लॉक की एक महिला क्षेत्र पंचायत सदस्य पर हमला और पति से मारपीट का मामला सामने आया है। कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार शाम कोतवाली पहुंचे महिला ने बताया कि वह ग्राम अजीतपुर से क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। महिला का आरोप है कि बुधवार को ब्लॉक मीटिंग में शामिल होने आई थीं। मीटिंग समाप्त होने के बाद उन्हें और उनके पति को ब्लॉक प्रमुख के पति ने कार्यालय में बुलाया। जहां कथित तौर पर पहले से मौजूद कुछ लोगों ने उन्हें चुनाव में वोट न देने का आरोप लगाकर गालियां दीं और मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि इस दौरान महिला सदस्य के पेट में गंभीर चोटें आई हैं और घटना ब्लॉक कार्यालय के सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। दोनों ने अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराने के बाद रुद्रपुर थाने में तहरीर दी है। एसएसआई नवीन बुधानी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
Related Posts
गुवाहाटी की लापता युवती की लाश उत्तराखंड में मिली, दोस्तों के साथ ऋषिकेश घूमने आई थी रोश्मिता…
ख़बर शेयर करें -ऋषिकेश। असम के गुवाहाटी की रहने वाली 23 वर्षीय युवती रोश्मिता होजोई की लाश उत्तराखंड के ऋषिकेश…
बेसहारा पशु से टकराकर गिरे युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत; क्षेत्र में शोक और आक्रोश
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर/गदरपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेसहारा पशुओं का खतरा एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ। मंगलवार देर रात…
जिले में सनसनी: पैसों के लिए शराबी बेटे ने की पिता की हत्या
ख़बर शेयर करें -उत्तराखंड के नैनीताल जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। भवाली के नगरीगांव कैलाश…
