रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र से एक मानसिक रूप से कमजोर बुजुर्ग लापता हो गया। पुलिस के मुताबिक, संजय नगर खेड़ा निवासी मनीष कुमार सक्सैना पुत्र गिरीश बहादुर सक्सैना ने बताया कि उनके 50 वर्षीय छोटे भाई सुनीश कुमार सक्सैना 31 अगस्त की शाम अपनी बहन चन्द्रकान्ता सक्सैना के घर मालवीय नगर से अपने घर लौटने के लिए निकले थे, लेकिन अब तक वापस नहीं पहुंचे। बताया कि सुनीश मानसिक रूप से कमजोर हैं और उन्हें मिर्गी के दौरे पड़ते हैं। परिजनों ने सभी संभावित स्थानों पर खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। थाना प्रभारी मोहन पांडे ने बताया कि तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Related Posts
स्कॉर्पियो में मौत का नशा लेकर घूम रहे थे चार तस्कर, खटीमा पुलिस ने दबोचा; 580 ग्राम चरस बरामद..
ख़बर शेयर करें -स्कॉर्पियो वाहन भी कब्जे में, चम्पावत के रहने वाले हैं सभी आरोपी खटीमा। ऊधम सिंह नगर पुलिस…
नेशनल हाईवे पर महाकुंभ स्नान से लौट रही बस का भीषण हादसा, 12 यात्री घायल..
ख़बर शेयर करें -बरेली। नेशनल हाईवे पर सोमवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। महाकुंभ स्नान कर देहरादून लौट…
संसद में टकराव: राहुल गांधी पर धक्कामुक्की का आरोप, भाजपा सांसद गंभीर रूप से घायल…
ख़बर शेयर करें -संसद भवन परिसर में धक्कामुक्की का मामला तूल पकड़ता है। भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज और अनुराग ठाकुर…
