त्यौहारी सीजन के आते ही रुद्रपुर में झपटामार सक्रिय होते हुए नजर आ रहे हैं। शुक्रवार दोपहर को मुख्य बाजार में शॉपिंग कर रही महिला से कुंडल छीनने की कोशिश का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, रुद्रपुर के गांधी कॉलोनी निवासी एक महिला ने बताया कि वह करवाचौथ की शॉपिंग करने मुख्य बाजार की एक दुकान पर पहुंची थी। तभी अचानक एक स्कूटी सवार उसके पास पहुंचा जिसके पास दो बैग थे। वह कान की तरफ हाथ बढ़ाते हुए कुंडल छीनने की कोशिश करने लगता है लेकिन महिला शोर मचाते हुए पास की दुकान में छीप जाती है। इसी बीच स्कूटी सवार मौका पाकर फरार हो जाता है। वहीं उसकी बेटी डर के कारण रोने लगी। महिला ने भी ततर्पता दिखाते हुए अपने सोने के आभूषण को उतार कर बैग में रख लिया। गुरुवार से ही त्यौहार को लेकर पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी थी लेकिन इसी सामने आई घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा दिए हैं। बाजार चौकी प्रभारी जितेंद्र खत्री ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगालने के लिए चीता पुलिस को मौके पर भेजा गया। महिला की ओर से तहरीर मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
Related Posts
“हैरान करने वाला मामला: उबले अंडे से निकली छिपकली, खाद्य सुरक्षा विभाग ने लिया संज्ञान!”
ख़बर शेयर करें -उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के लक्सर से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक व्यक्ति द्वारा…
मिशन 2027 को मिला नया बल: संजय ठुकराल समर्थकों संग कांग्रेस में शामिल, गणेश गोदियाल की मौजूदगी में बढ़ी सियासी हलचल, तराई की राजनीति में नए समीकरण बने
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर। उत्तराखंड की राजनीति में “मिशन 2027” को लेकर हलचल तेज हो गई है। इसी क्रम में…
ट्रक चालक और क्लीनर से मारपीट मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
ख़बर शेयर करें -उधमसिंह नगर के गदरपुर थाना क्षेत्र में रुद्रपुर-काशीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-74 पर हुई मारपीट की घटना ने लोगों…
