त्यौहारी सीजन के आते ही रुद्रपुर में झपटामार सक्रिय होते हुए नजर आ रहे हैं। शुक्रवार दोपहर को मुख्य बाजार में शॉपिंग कर रही महिला से कुंडल छीनने की कोशिश का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, रुद्रपुर के गांधी कॉलोनी निवासी एक महिला ने बताया कि वह करवाचौथ की शॉपिंग करने मुख्य बाजार की एक दुकान पर पहुंची थी। तभी अचानक एक स्कूटी सवार उसके पास पहुंचा जिसके पास दो बैग थे। वह कान की तरफ हाथ बढ़ाते हुए कुंडल छीनने की कोशिश करने लगता है लेकिन महिला शोर मचाते हुए पास की दुकान में छीप जाती है। इसी बीच स्कूटी सवार मौका पाकर फरार हो जाता है। वहीं उसकी बेटी डर के कारण रोने लगी। महिला ने भी ततर्पता दिखाते हुए अपने सोने के आभूषण को उतार कर बैग में रख लिया। गुरुवार से ही त्यौहार को लेकर पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी थी लेकिन इसी सामने आई घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा दिए हैं। बाजार चौकी प्रभारी जितेंद्र खत्री ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगालने के लिए चीता पुलिस को मौके पर भेजा गया। महिला की ओर से तहरीर मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
Related Posts
तेज रफ्तार का कहर: किच्छा में ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक सवार पिता-पुत्र की ली जान, देहरादून में ट्रक ने साइकिल सवार को कुचला
ख़बर शेयर करें -किच्छा। उधम सिंह नगर जिले के किच्छा कोतवाली क्षेत्र से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई…
पीएनबी अधिकारी बनकर रिटायर्ड दरोगा से 29 लाख की साइबर ठगी व्हाट्सएप पर फर्जी एप भेजकर खाते से नौ ट्रांजेक्शन में उड़ाई जमापूंजी, मुकदमा दर्ज
ख़बर शेयर करें -साइबर ठगों ने खुद को बैंक अधिकारी बताकर एक सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक को 29 लाख रुपये से अधिक…
*”सिडकुल की एक फैक्टरी में काम के लिए गई युवती लापता, जानें पूरा मामला।*
ख़बर शेयर करें -पंतनगर। सिडकुल की एक फैक्टरी में नौकरी करने गई शांतिपुरी की एक युवती संदिग्ध हालात में लापता…
