8 अक्टूबर को होगा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस — रुद्रपुर में 6 लाख से अधिक बच्चों को मिलेगी एल्बेंडाजोल दवा

Share the news

रुद्रपुर। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर सोमवार को जिला सभागार में अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले के सभी सरकारी, निजी, सहायता प्राप्त विद्यालयों, महाविद्यालयों, तकनीकी संस्थानों, मदरसों और आंगनबाड़ी केंद्रों में शत-प्रतिशत बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाए।

 

अपर जिलाधिकारी ने कहा कि एक भी बच्चा दवा खाने से न छूटे और जो बच्चे 08 अक्टूबर को दवा नहीं खा पाएंगे, उन्हें 15 अक्टूबर को मॉप-अप दिवस पर दवा दी जाएगी। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को सभी शिक्षण संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर समय से दवा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

 

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. के.के. अग्रवाल ने बताया कि जिले में 1 से 19 वर्ष तक के 6,04,459 बच्चों को दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए 2,288 विद्यालयों और 2,388 आंगनबाड़ी केंद्रों में अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कृमि संक्रमण बच्चों में कुपोषण और कमजोरी का बड़ा कारण है, इसलिए सभी विभाग मिलकर इस अभियान को सफल बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *