रुद्रपुर रेशमबाड़ी निवासी 35 वर्षीय जांहगीर पुत्र आस अहमद और हरीश चौहान पुत्र राजेंद्र सिंह को कुछ लोगों ने शुक्रवार रात उत्तर प्रदेश के जिला रामपुर, थाना बिलासपुर के ग्राम खानपुर बुलाया था। इस पर दोनों वहां पहुंच गए। आरोप है कि इस दौरान वहां पर दो युवक आए और उन्होंने जांहगीर को फंटी और राड से पीटा। यह देख उसके साथी हरीश चौहान ने बीच बचाव किया तो उस पर भी हमला कर दिया गया। कुछ देर बाद वहां पर चार-पांच अन्य लोग भी आ गए। सभी ने मिलकर जांहगीर को बुरी तरह से पीटा। शोर शराबा होने पर आसपास के लोग एकत्र हुए तो आरोपित फरार हो गए। इसका पता चलते ही जाहंगीर का भाई भोला स्कूटी से वहां पहुंच गया। घायल हालत में भोला ने जांहगीर और हरीश चौहान को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टर ने जांहगीर को मृत घोषित कर दिया। इसका पता चलते ही स्वजन में कोहराम मच गया। सूचना पर कोतवाल मनोज रतूड़ी, पंतनगर थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत पुलिस टीम के साथ पहुंचे और बिलासपुर थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे बिलासपुर के रुद्रबिलासपुर चौकी प्रभारी अमित कुमार ने घायल से जानकारी ली। बाद में यूपी बिलासपुर थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। साथ ही घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस टीम ने जानकारी ली और हत्यारोपितों की तलाश शुरू कर दी है। यूपी पुलिस के अनुसार हत्या के कारणों की जांच की जा रही है, जल्द ही हत्यारोपितों की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Related Posts
*BJP नेता पर हुआ मुकदमा दर्ज” महिला से नौकरी के बहाने कर रहा था दुष्कर्म; जानें पूरा मामला।*
ख़बर शेयर करें -भाजपा नेता विधवा महिला से परमानेंट नौकरी के बहाने सालों से दुष्कर्म कर रहा था. मामले में…
बिन्दुखेड़ा में युवक पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिन्दुखेड़ा में बुधवार रात एक युवक पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला…
*सिंगापुर और कनाडा में नौकरी दिलाने का दिया झांसा, अपने ही कार्यालय के लोगों से करोड़ों की ठगी; मुकदमा दर्ज।*
ख़बर शेयर करें -सिंगापुर और कनाडा में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक फर्म संचालक ने अपने ही कार्यालय में…
