रुद्रपुर रेशमबाड़ी निवासी 35 वर्षीय जांहगीर पुत्र आस अहमद और हरीश चौहान पुत्र राजेंद्र सिंह को कुछ लोगों ने शुक्रवार रात उत्तर प्रदेश के जिला रामपुर, थाना बिलासपुर के ग्राम खानपुर बुलाया था। इस पर दोनों वहां पहुंच गए। आरोप है कि इस दौरान वहां पर दो युवक आए और उन्होंने जांहगीर को फंटी और राड से पीटा। यह देख उसके साथी हरीश चौहान ने बीच बचाव किया तो उस पर भी हमला कर दिया गया। कुछ देर बाद वहां पर चार-पांच अन्य लोग भी आ गए। सभी ने मिलकर जांहगीर को बुरी तरह से पीटा। शोर शराबा होने पर आसपास के लोग एकत्र हुए तो आरोपित फरार हो गए। इसका पता चलते ही जाहंगीर का भाई भोला स्कूटी से वहां पहुंच गया। घायल हालत में भोला ने जांहगीर और हरीश चौहान को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टर ने जांहगीर को मृत घोषित कर दिया। इसका पता चलते ही स्वजन में कोहराम मच गया। सूचना पर कोतवाल मनोज रतूड़ी, पंतनगर थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत पुलिस टीम के साथ पहुंचे और बिलासपुर थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे बिलासपुर के रुद्रबिलासपुर चौकी प्रभारी अमित कुमार ने घायल से जानकारी ली। बाद में यूपी बिलासपुर थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। साथ ही घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस टीम ने जानकारी ली और हत्यारोपितों की तलाश शुरू कर दी है। यूपी पुलिस के अनुसार हत्या के कारणों की जांच की जा रही है, जल्द ही हत्यारोपितों की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Related Posts
*18 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का मामला” पुलिस की बड़ी कार्रवाई; जानें पूरा मामला।*
ख़बर शेयर करें -रानीखेत कैंट क्षेत्र में एक 18 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी को…
पंतनगर लौटते वक्त मौत का तांडव: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दो लोगों को रौंदा, एक की मौके पर मौत, दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम, क्षेत्र में शोक लहर
ख़बर शेयर करें -ऊधम सिंह नगर में डंपर का कहर: पार्टी से लौट रहे दो बाइक सवारों की दर्दनाक मौत…
*उधमसिंहनगर” क्रिप्टो करेंसी में पैसा लगाने के नाम पर व्यक्ति से ठगी, मुकदमा दर्ज; जानें पूरा मामला।*
ख़बर शेयर करें -खटीमा। क्रिप्टो करेंसी के नाम पर ठगी का मामला प्रकाश में आया है। एक व्यक्ति की तहरीर…
