रुद्रपुर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिन्दुखेड़ा में बुधवार रात एक युवक पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया गया। पीड़ित के छोटे भाई लखविन्दर सिंह की तहरीर के अनुसार उसका बड़ा भाई सुरेन्द्र सिंह उर्फ चिक्कू रात करीब 9 बजे दूध का पैकिट लेने निकला था। तभी ग्राम रायपुर निवासी राज सिंह उर्फ पवार, ग्राम अमरपुर निवासी गुरराज उर्फ राज, ग्राम बिन्दुखेड़ा निवासी बेन्त सिंह और एक अज्ञात साथी ने घात लगाकर उस पर तलवार, कापा, लोहे की रॉड और पंच से हमला कर दिया। सुरेन्द्र सिंह के सिर में गंभीर चोटें आईं, उसका एक दांत टूट गया तथा वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। परिजन घायल को एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल रुद्रपुर लेकर पहुंचे, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया कि हमलावरों को बेन्त सिंह ने अपने घर में छिपाया और पीछे के रास्ते से भगवा दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Related Posts
नैनीताल के बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट कर 60 लाख की ठगी
ख़बर शेयर करें -ऑनलाइन ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला नैनीताल जिले के बेतालघाट तहसील क्षेत्र…
कमरे में बंद थी महिला, खिड़की से झांका तो फंदे पर लटकता मिला शव, तीनपानी डाम दुर्गा बिहार कॉलोनी में घरेलू कलह के बाद महिला ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र की दुर्गा बिहार कॉलोनी में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर…
*”ब्लॉगर से देशद्रोही तक: फेमस यूट्यूबर का पाकिस्तान कनेक्शन; YouTuber ज्योति मल्होत्रा सहित 6 गिरफ्तार…*
ख़बर शेयर करें -भारत में सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर्स वाली चर्चित ट्रैवल ब्लॉगर और यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को देशविरोधी…
