सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की दर्दनाक मौत

Share the news

किच्छा। एनएच- 74 थाना पुलभट्टा अंतर्गत ग्राम बरी कट पर अज्ञात कार की चपेट में आने से बाइक पर सवार एक युवक की मौत हो गयी। जबकि जबकि उसका साथी गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही बरा पुलिस चौकी इंचार्ज दिनेश चंद्र भट्ट मौके पर पहुंच गये। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

बीते गुरूवार रात्रि लगभग आठ बजे 38 वर्षीय सतेन्द्र सिंह पुत्र मंजीत सिंह निवासी ग्राम बरी पुलभट्टा अपने साथी हरपाल सिंह पुत्र पूरन सिंह निवासी ग्राम मनकरा बहेड़ी के साथ बाइक पर सवार होकर एनएच- 74 पर जा रहा था। इस दौरान बरी कट के पास उसकी बाइक को एक अज्ञात कार ने टक्कर मार दी। जिसमें दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना मिलते ही बरा पुलिस चौकी इंचार्ज दिनेश चंद्र भट्ट मौके पर पहुंच गये। बाइक सवारों को गंभीर हालत में सीएचसी लाया गया। यहां चिकित्सकों ने सतेन्द्र सिंह को मृत घोषित कर दिया। बरा पुलिस चौकी इंचार्ज दिनेश चंद्र भट्ट ने बताया कि मृतक का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *