नैनीताल। नैनीताल में एक 14 वर्षीय किशोरी के मां बनने का मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। किशोरी ने जिला अस्पताल में एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया।शुक्रवार सुबह लगभग 5 बजे किशोरी की मां उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंची। डॉक्टरों ने जब नाबालिग को गर्भवती पाया तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद अस्पताल में ही किशोरी ने बच्चे को जन्म दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किशोरी की मां से पूछताछ की। किशोरी की मां ने एक युवक पर बेटी को गर्भवती करने का आरोप लगाया है। कोतवाल हेम पंत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।
Related Posts
*स्वाति मालीवाल ने साधा अरविंद केजरीवाल पर निशाना” बोलीं:- “आज अपने गुंडे को हेलिकॉप्टर में घुमा रहे केजरीवाल”*
ख़बर शेयर करें -राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल…
*”जिले में बंपर तबादले, 3 इंस्पेक्टर और 43 दरोगाओं का हुआ तबादला, देखिए पूरी लिस्ट।*
ख़बर शेयर करें -पुलिस विभाग में बंपर तबादले हुए हैं. एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने 46 पुलिस अधिकारियों को तबादला किया…
*उधमसिंहनगर” फंदे पर झूली 11वीं की छात्रा, सुसाइड नोट बरामद।*
ख़बर शेयर करें -शक्तिफार्म नगर क्षेत्र निवासी 11वीं की छात्रा का शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव को…
